Muzaffarpur News: दिल्ली हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
Muzaffarpur News: दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में छात्रों की मौत और घायल होने के विरोध में सोमवार को शहीद जुब्बा सहनी स्मारक स्थल पर एसएफआई ने कैंडल जलाकर मृतकों को श्र

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में छात्रों की मौत और घायल होने के विरोध में सोमवार को शहीद जुब्बा सहनी स्मारक स्थल पर एसएफआई ने कैंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही घायल छात्रों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। एसएफआई के जिला सयोजक मो. आरिफ हुसैन ने कहा कि देश की राजधानी में पढ़ाई करने वाले छात्रों को सुरक्षित आवास उपलब्ध नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है।एसएफआई नेता सन्नी राज ने कहा कि छात्र कोई बोझ नहीं, देश का भविष्य हैं। उनकी जिंदगी के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं है। डीवाईएफआई के जिला सयोजक संतोष कुमार यादव ने मांग की कि सत्य निकेतन हादसे की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए।
उन्होंने कहा कि मृत छात्रों के परिवार को सरकार उचित मुआवजा दे और घायलों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी उठाए।


