एसयूसीआई सदस्य के निधन पर शोक जताया
सरैया के प्राथमिक विद्यालय रेवा में गुरुवार को एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के सदस्य हरेंद्र सहनी के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। राज्य कमेटी सदस्य अर्जुन कुमार ने बताया कि हरेंद्र सहनी ने 80 के दशक में कामरेड शिवदास घोष के साथ एसयूसीआई से जुड़े रहे। कई नेता भी इस शोकसभा में शामिल हुए।

सरैया। प्राथमिक विद्यालय रेवा, मल्लाह टोला में गुरुवार को एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के सदस्य हरेंद्र सहनी के निधन पर शोकसभा हुई। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के राज्य कमेटी सदस्य अर्जुन कुमार ने कहा कि हरेंद्र सहनी 80 के दशक में कामरेड शिवदास घोष जीवन के अंतिम क्षण तक एसयूसीआई से जुड़े रहे। सरैया पश्चिमी लोकल कमेटी के सदस्य हरिदत दुबे, जिला कमेटी सदस्य सह शिक्षक नेता रामप्रीत राय, काशीनाथ सहनी, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के प्रखंड सचिव कौशल भक्त, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन के जिला सचिव अनिल राम, पूर्व मुखिया भरत लाल चौधरी, विनोद ठाकुर, रामप्रवेश राम आदि थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Pankaj Rakeshलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


