रामचन्द्र प्रधान की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा
Feb 28, 2026 10:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में बीआरएबीयू के मालवीय मिशन ट्रेनिंग सेंटर में शनिवार को रामचन्द्र प्रधान की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। डॉ. हरेंद्र कुमार ने अध्यक्षता की, और सुरेन्द्र कुमार ने प्रधान के जीवन और कार्यों का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. प्रमोद कुमार ने किया, जिसमें कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के मालवीय मिशन ट्रेनिंग सेंटर में शनिवार को प्रख्यात गांधीवादी व समाजवादी विचारक रामचन्द्र प्रधान की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता डॉ. हरेंद्र कुमार ने की। स्व. प्रधान के जीवन, कार्यों और रचनाओं का परिचय सुरेन्द्र कुमार ने दिया। प्रो. प्रमोद कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया। कुलपति प्रो. डीसी राय, पूर्व कुलानुशासक प्रो. बीएस राय, एमएमटीसी के डायरेक्टर प्रो. सतीश राय, राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार ओझा भी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



