Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTribute Ceremony for Former Jharkhand CM Shibu Soren by Sant Ravidas Mahasangh

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरपुर में संत रविदास महासंघ ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। महासचिव जय मंगल राम ने बताया कि शिबू सोरेन आदिवासी समाज के लिए एक महत्वपूर्ण नेता थे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरTue, 5 Aug 2025 09:39 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संत रविदास महासंघ की ओर से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर मंगलवार को बखरी चौक स्थित रविदास मंदिर के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। संत रविदास महासंघ के प्रदेश महासचिव जय मंगल राम ने कहा कि शिबू सोरेन आदिवासी समाज के आवाज उठाने वाले नेता थे। उनकी कमी सदैव महसूस की जाएगी। श्रद्धांजलि सभा में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व मुख्यमंत्री की आत्मा की शांति की कामना की। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत कुमार राम, गीता कुमारी, विजय कुमार राम, जिला महासचिव मनोज राम, कमल राम, राम नाथ साहनी, सत्येंद्र कुमार सत्यम, सुनीता देवी, अमर कुमार, हरिवंश राम, विनोद राम, अशोक राम, विकास मित्र आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।