वाहनों की बैकलॉग इंट्री कराना होगा आसान

Dec 13, 2025 05:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर में परिवहन विभाग ने वाहनों की बैकलॉग इंट्री के लिए फॉर्म 24 जमा करने की बाध्यता समाप्त कर दी है। अब वाहन मालिक मोटर वाहन टैक्स के सत्यापित कागजात के साथ फॉर्म 23 (निबंधन प्रमाण पत्र) जमा कर सकते हैं। इससे सैकड़ों वाहन मालिकों को राहत मिलेगी।

वाहनों की बैकलॉग इंट्री कराना होगा आसान

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वाहनों की बैकलॉग इंट्री कराने वालों को परिवहन विभाग ने बड़ी राहत दी है। अब उनको बैकलॉग इंट्री कराने के लिए फॉर्म 24 जमा करने की बाध्यता समाप्त हो गई है। इसके बदले वाहन मालिक अब मोटर वाहन टैक्स के सत्यापित कागजात के साथ फॉर्म 23 (निबंधन प्रमाण पत्र) दे सकते हैं। इसको लेकर परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव कृत्यानंद रंजन ने सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों को पत्र लिखा है। पत्र के अनुसार फॉर्म 24 नहीं रहने के कारण राज्य मुख्यालय को भेजे गए वाहनों की बैकलॉग इंट्री के आवेदन रद्द कर दिए जा रहे थे। इसको लेकर कई स्तर से शिकायतें मिलने के बाद विभाग ने इसकी समीक्षा की।

इसमें पाया गया कि कई कार्यालयों में फॉर्म 24 या तो क्षतिग्रस्त हो गया है या नये वाहन के रजिस्ट्रेशन करते समय सही तरीके से संधारित नहीं किया जा सका था। इस कारण उसकी प्रति आवेदन के साथ नहीं भेजी जा रही थी। इस कारण अन्य सभी कागजात सही रहने के बावजूद केंद्रीय परिवहन मंत्रालय के जारी दिशा निर्देश के अनुसार आवेदन निरस्त कर दिया जा रहा था। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। समीक्षा के बाद नियमों में ढील देते हुए फॉर्म 24 की जगह मोटर वाहन टैक्स के सत्यापित कागजात लगाने पर भी बैकलॉग इंट्री करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ एक शर्त यह रखी गई है कि इसके साथ निबंधन प्रमाण पत्र यानि फॉर्म 23 भी शामिल करना होगा। डीटीओ कुमार सत्येन्द्र यादव ने बताया कि इससे बैकलॉग इंट्री कराने वाले जिले में सैकड़ों वाहन मालिकों को राहत मिलेगी। पिछले एक साल में करीब ऐसे 15 सौ वाहनों की बैकलॉग इंट्री फॉर्म 24 नहीं रहने के कारण स्टेट एडमिन के स्तर से निरस्त कर दिया गया था। अब ये मालिक भी दुबारा से बैकलॉग इंट्री के लिए आवेदन दे सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;