ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरबेहतर बिजली आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफॉर्मर

बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफॉर्मर

बहुआरा पंचायत के बिशुनपुर पीर मिया टोला निवासियों को अब सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति मिलेगी। साथ ही लो वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी। शुक्रवार को टोले में नए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन पूर्व...

बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफॉर्मर
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 08 Dec 2017 06:47 PM
ऐप पर पढ़ें

बहुआरा पंचायत के बिशुनपुर पीर मिया टोला निवासियों को अब सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति मिलेगी। साथ ही लो वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी। शुक्रवार को टोले में नए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन पूर्व परिवहन राज्य मंत्री ई. अजीत कुमार ने किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे पेंशन नहीं मिलने व चापाकल खराब होने की शिकायत की। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने का आश्वासन दिया। मौके पर बकटपुर के मुखिया मो. अब्दुल्ला, रमेश ठाकुर, वार्ड सदस्य सोफियान, मो. मुस्तफा, मो. याकूब, मो. मोतिउर्रहमान, मो. साबिर, मो. समी, मो. मुमताज, मो. इस्लाम आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें