Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTransformer Failure Leaves Madhyapur Village in Darkness Residents Demand Action
मधयपुर में एक सप्ताह से जला है ट्रांसफॉर्मर, लोग परेशान

मधयपुर में एक सप्ताह से जला है ट्रांसफॉर्मर, लोग परेशान

संक्षेप:

मीनापुर के मधयपुर गांव में वार्ड-8 का ट्रांसफॉर्मर पिछले एक सप्ताह से जल गया है, जिससे दो दर्जन से अधिक उपभोक्ता अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। जिला पार्षद ने बिजली विभाग से शिकायत की, जबकि...

Tue, 12 Aug 2025 08:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिवाईपट्टी थाना के मधयपुर गांव में वार्ड-8 में लगा ट्रांसफॉर्मर बीते एक सप्ताह से जला है। इस कारण दो दर्जन से अधिक उपभोक्ता अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। जिला पार्षद विनोद कुमार उर्फ शर्मा ने मंगलवार को बिजली विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर से इसकी शिकायत की। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इससे पहले भी गांव के बिजली उपभोक्ता स्थानीय अधिकारी से गुहार लगा चुके थे। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में बनघारा पावर सब स्टेशन के कनीय अभियंता अरुण कुमार अमर ने बताया कि समीप के दूसरे ट्रांसफॉर्मर से गांव में जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।