ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरनिगम के दोनों कनीय अभियंता का तबादला, एक भी नहीं बचे

निगम के दोनों कनीय अभियंता का तबादला, एक भी नहीं बचे

नगर निगम में कार्यरत दो कनीय अभियंता का भी तबादला हो गया। जेई क्यामुद्दीन अंसारी का तबादला जेई डूडा औरंगाबाद व विनोद कुमार बनैता का कनीय अभियंता नगर निगम बिहारशरीफ में किया गया है। लेकिन इन दोनों...

निगम के दोनों कनीय अभियंता का तबादला, एक भी नहीं बचे
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 29 Jun 2018 07:46 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम में कार्यरत दो कनीय अभियंता का भी तबादला हो गया। जेई क्यामुद्दीन अंसारी का तबादला जेई डूडा औरंगाबाद व विनोद कुमार बनैता का कनीय अभियंता नगर निगम बिहारशरीफ में किया गया है। लेकिन इन दोनों कनीय अभियंता के तबादले के बाद नगर निगम में एक भी कनीय अभियंता नहीं बचे हैं। इनकी जगह नए कनीय अभियंता की पोस्टिंग तक शहर के विकास का कार्य लटक गया है। अब पूरे निगम में एक कार्यपालक अभियंता व एक सहायक अभियंता बचे हैं। इन दोनों कनीय अभियंता के तबादला के बाद अब फिर मुख्यमंत्री सात निश्चय व पेयजल की योजना के क्रियान्वयन पर ग्रहण लग गया है। दोनों अभियंता के तबादला के बाद अब तत्काल निगम के कामकाज को चलाने के लिए शीघ्र किसी अन्य विभाग से अभियंता की मांग की जाएगी। मेयर सुरेश कुमार ने शुक्रवार को इस बारे में पूछने पर कहा कि वह जेई की तत्काल कामकाज को चलाने के लिए प्रतिनियुक्ति के लिए डीएम से मिलेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें