ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरआज से पटना जंक्शन तक चलेंगी ट्रेनें

आज से पटना जंक्शन तक चलेंगी ट्रेनें

ट्रेन से पटना जंक्शन तक यात्रा करने की हसरत अब पूरी होगी। शनिवार से जयनगर से मुजफ्फरपुर होते हुए पटना जंक्शन के लिए नई इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। उद्घाटन के बाद ट्रेन दोपहर 2: 55 बजे मुजफ्फरपुर...

आज से पटना जंक्शन तक चलेंगी ट्रेनें
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 11 Aug 2017 10:38 PM
ऐप पर पढ़ें

ट्रेन से पटना जंक्शन तक यात्रा करने की हसरत अब पूरी होगी। शनिवार से जयनगर से मुजफ्फरपुर होते हुए पटना जंक्शन के लिए नई इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। उद्घाटन के बाद ट्रेन दोपहर 2: 55 बजे मुजफ्फरपुर से पटना के लिए प्रस्थान करेगी। दोपहर 3:55 बजे हाजीपुर, 4: 08 बजे सोनपुर, 4: 35 बजे पाटलिपुत्र जंक्शन पर रुकते हुए शाम सवा पांच बजे पटना पहुंचेगी। वहीं शाम 5:50 बजे पटना से प्रस्थान करेगी। रात साढ़े आठ बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। जबकि रविवार से नियमित रूप से जयनगर से पटना के लिए ट्रेनें चलने लगेंगी। गाड़ी नंबर 15549 सुबह छह बजे जयनगर से चलेगी। साढ़े छह बजे मधुबनी, 6:49 बजे सकरी, साढ़े सात बजे दरभंगा, 9: 10 बजे समस्तीपुर, 10: 50 बजे मुजफ्फरपुर, 11: 50 बजे हाजीपुर, 12:05 बजे सोनपुर, 12: 40 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए दोपहर 1: 40 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं पटना से गाड़ी नंबर 15550 दोपहर तीन बजे चलेगी। शाम 4: 05 बजे पाटलिपुत्र, 4: 40 बजे सोनपुर, 4: 55 बजे हाजीपुर, 6: 35 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वहीं 7: 40 बजे समस्तीपुर, रात 8: 50 बजे दरभंगा, 9: 24 बजे सकरी, दस बजे मधुबनी व 11 बजे जयनगर पहुंचेगी। रेल मंत्री रिमोट के माध्यम से नई दिल्ली से नई ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। वहीं जयनगर जंक्शन पर उद्घाटन समारोह होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें