सरैया में प्रधानाध्यापकों को दिया गया प्रशिक्षण
सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। निपुण बिहार मिशन के तहत प्रधानाध्यापकों को एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) का प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत बनाना है। प्रशिक्षण में गतिविधि आधारित शिक्षण, बच्चों के मूल्यांकन और अभिभावकों की सहभागिता पर चर्चा हुई।

सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को निपुण बिहार मिशन के तहत प्रधानाध्यापकों को एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रारंभिक कक्षाओं के बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत बनाना तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाना है।
प्रशिक्षण का उद्देश्य
प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन केशव कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत कक्षा एक से तीन तक के बच्चों में पढ़ने, लिखने एवं गणित की बुनियादी समझ विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे बच्चों की आगे की पढ़ाई बेहतर होगी।
शिक्षण विधियाँ
उन्होंने बताया कि एफएलएन का उद्देश्य बच्चों को उम्र एवं कक्षा के अनुरूप दक्ष बनाना है। इसके लिए गतिविधि आधारित शिक्षण, खेल-खेल में पढ़ाई, समूह कार्य एवं बच्चों की सहभागिता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में बच्चों के नियमित मूल्यांकन, कमजोर छात्रों की पहचान कर अतिरिक्त सहयोग देने तथा अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
विस्तृत जानकारी
इस दौरान भाषा दक्षता, गणितीय कौशल, पाठ योजना निर्माण, टीएलएम के उपयोग एवं निपुण लक्ष्य प्राप्ति को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर बीईओ मंजू कुमारी, लेखा सहायक विनोद कुमार, डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन पप्पू कुमार पंकज, नीरज कुमार, कुमार अभिषेक आदि थे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Pankaj Rakeshलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


