मुंबई से घर आना मुश्किल, वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं

मुंबई से घर आना मुश्किल, वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं

संक्षेप:

त्योहार के मौसम में, मुंबई से उत्तर बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ है। पवन एक्सप्रेस और अवध एक्सप्रेस की टिकटें पूरी तरह से बुक हो चुकी हैं। अब प्रवासियों के पास तत्काल टिकट या विशेष ट्रेनों के...

Aug 29, 2025 06:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। त्योहार का मौसम आ चुका है। अक्टूबर में दीपावली और छठ है। इस दौरान बड़ी संख्या में मुंबई से प्रवासी उत्तर बिहार के हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी व पश्चिम चंपारण आते हैं। लेकिन, इन दिनों ट्रेनों की स्थिति यह है कि लोकमान्य तिलक टर्मिनल से जयनगर तक जाने वाली पवन एक्सप्रेस नो रूम हो गया है। वहीं अवध एक्सप्रेस की भी स्थिति कुछ इसी तरह की है। अब दीपावली व छठ पर प्रवासियों के घर लौटने की उम्मीद सिर्फ तत्काल टिकट पर ही टीकी है। इसके अलावा पूजा स्पेशल ट्रेन, हवाई जहाज या निजी वाहन ही प्रवासियों के लिए विकल्प बचा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हालांकि, रेलवे ने मुंबइ से उत्तर बिहार के लिए अब तक ट्रेनों की घोषण नहीं की है। जबकि, दिल्ली व अमृतसर से इसकी घोषणा की है। उत्तर बिहार आती है सिर्फ दो नियमित ट्रेनें रेलवे के एक आंकाड़ा के मुताबिक बिहार के लिए टिकट की अत्यधिक मांग के चलते रोजाना 1000 से 2500 यात्रियों को ट्रेनों में कन्फ्रर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। उत्तर बिहार के लिए मुंबई से सिर्फ दो ट्रेनें हैं। पवन एक्सप्रेस जो यूपी के बाद बिहार के सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा व मधुबनी जिले को जोड़ता है। वहीं दूसरी ट्रेन अवध एक्सप्रेस (बांद्रा एक्सप्रेस) जो यूपी के गोरखपुर के बाद पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बेगुसराय जिले को जोड़ता है। इससे औसतन प्रतिदिन 15-20 हजार से अधिक लोग मुंबई से उत्तर बिहार आते है। इसका अनुपात दिपावली व छठ पर्व के दौरान कई गुना बढ़ जाता है। कॉमर्शियल आफिस में लोगों की उमड़ रही भीड़ : बताया जाता है कि मुंबई से उत्तर बिहार आने वाली ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ की वजह से वीआईपी कोटा के लिए कामर्शियल आफिस में लोगों की भीड़ बढ़ रही है। अफसर के कमरे के सामने 10 से 20 की संख्या में बर्थ कंफर्म कराने को लेकर लोग पहुंच रहे हैं। तत्काल ही एक मात्र विकल्प : मुंबई के धारावी में रहने वाली दीपक कुमार, अन्नु प्रिया, अनुपम सिंह आदि ने बताया कि अभी ही छठ के लिए ट्रेनों में टिकट खत्म हो चुका है। मुजफ्फरपुर के लिए मुंबई से ट्रेनों की संख्या भी काफी कम है। सिर्फ दो नियमित ट्रेनें हैं। दोनों में नो रूम हो चुका है। बाकी चार ट्रेनें साप्ताहिक हैं। इसमें एक आरक्षित (अमृत भारत एक्सप्रेस) और तीन जेनरल श्रेणी की ट्रेनें हैं। अब तत्काल ही एक मात्र विकल्प बचा है। ------- पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषण की जा रही है। मुंबई से उत्तर बिहार के लिए भी विशेष ट्रेनों का परिचालन होगा। पूर्व मध्य रेलवे ने इसकी तैयार कर रखा है। -सरस्वती चंद्र, सीपीआरओ