Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTrain Services Disrupted Delay and Confusion for Passengers in Muzaffarpur
दरभंगा-आनंद विहार स्पेशल 24 घंटों से अधिक लेट, यात्री बेदम

दरभंगा-आनंद विहार स्पेशल 24 घंटों से अधिक लेट, यात्री बेदम

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में स्पेशल ट्रेनों का परिचालन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। दरभंगा से आनंद विहार के लिए जाने वाली स्पेशल ट्रेन 14 दिसंबर को समय पर नहीं चली। यात्रियों को 24 घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। रेलवे की नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम पर भी सही जानकारी नहीं मिल रही है।

Dec 15, 2025 08:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। स्पेशल ट्रेनों का परिचालन चरमरा गया है। रेलवे इसे संभाल नहीं पा रहा है। दरभंगा से 14 दिसंबर को आनंद विहार के लिए जाने वाली 05563 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन सोमवार की शाम सवा सात बजे तक नहीं चली। जबकि, इसके परिचालन के लिए मुजफ्फरपुर से बोगियों का एक खाली रैक भेजा गया। इस ट्रेन के 24 घंटे से अधिक देर हो जाने के कारण विभिन्न स्टेशनों पर यात्री बेदम रहे। नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम पर भी इस ट्रेन की सटीक जानकारी नहीं मिल रही है। दूसरी ओर, 05564 आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन का परिचालन बंद हो चुका है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेकिन रेलवे के नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम पर अभी भी इस ट्रेन के परिचालन का शेड्यूल दिख रहा है। इससे भी यात्रियों में ऊहापोह की स्थिति बनी रही। इस संबंध में स्थानीय स्टेशन मास्टर को भी ट्रेन बंद होने की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं एनटीईएस पर ट्रेन दिखने से वे भी पूरे दिन परेशान रहे। मालूम हो कि पूर्व मध्य रेलवे ने इस ट्रेन के परिचालन को लेकर आठ दिसंबर को अधिसूचना जारी की थी। बताया था कि इसका फेरा यात्रियों की मांग पर बढ़ाया गया है। ये प्रमुख ट्रेन भी देरी से आईं ट्रेन का नाम अवधि 15566 वैशाली एक्सप्रेस 5 घंटे 23 मिनट 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस 2 घंटे 25 मिनट 13022 मिथिला एक्सप्रेस 53 मिनट 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन 3 घंटे 43 मिनट 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन 6 घंटे 37 मिनट 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन 12 घंटे 24 मिनट 15910 अवध असम एक्सप्रेस 3 घंटे 57 मिनट