Muzaffarpur News: गोबरसही आईबीएच पर रुकी ट्रेन, गुमटी पर अटकीं दो बोगियां
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर-रामदयालु नगर रेलखंड के गोबरसही गुमटी संख्या चार पर सोमवार की शाम ट्रेन के रुकने से करीब आठ मिनट तक सड़क यातायात बाधित र

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर-रामदयालु नगर रेलखंड के गोबरसही गुमटी संख्या चार पर सोमवार की शाम ट्रेन के रुकने से करीब आठ मिनट तक सड़क यातायात बाधित रहा। ट्रेन की दो बोगियां गुमटी के बीच तक पहुंच गईं, जिससे गेट बंद रहा। इस दौरान गुमटी के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम गोबरसही चौराहा तक पहुंच गया। गुमटी बंद रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।गुमटी पर खड़े राहगीरों ने बताया कि ट्रेन गोबरसही आईबीएच (इंजीनियरिंग हॉल्ट) के समीप रुक गई थी। इसके बाद ट्रेन के आगे बढ़ने तक गुमटी बंद रखी गई। करीब सात से आठ मिनट तक ट्रेन गुमटी के बीचों-बीच रुकी रही।
इससे गेट बंद रहा और गुमटी के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।


