मुजफ्फरपुर आने वाली 15 ट्रेनें दस घंटे तक रहीं विलंब

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में गुरुवार को 15 से अधिक लंबी दूरी की ट्रेनें 21 मिनट से लेकर 10 घंटे तक विलंबित रहीं। यात्री गर्मी में परेशान रहे। गोंदिया एक्सप्रेस 9.41 घंटे की देरी से पहुंची। कई अन्य ट्रेनों में भी देरी रही। रेलवे का कहना है कि परिचालन में सुधार हुआ है।

मुजफ्फरपुर आने वाली 15 ट्रेनें दस घंटे तक रहीं विलंब

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर आने वाली लंबी दूरी की 15 से अधिक ट्रेनें गुरुवार को 21 मिनट से लेकर पौने 10 घंटे तक विलंब रहीं। इससे यात्री भीषण गर्मी में हलकान रहे। रेलवे के सोशल मीडिया हैंडिल पर यात्री लगातार इसकी शिकायत कर रहे हैं। फिर भी परिचालन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा।

ट्रेन की देरी

जानकारी के अनुसार, 15232 गोंदिया एक्सप्रेस सबसे अधिक 9.41 घंटे की देरी से मुजफ्फरपुर पहुंची। यह ट्रेन सुबह चार बजे की जगह दोपहर 01.04 बजे जंक्शन पहुंची। वहीं, 15726 आनंद विहार एक्सप्रेस सुबह दस बजे की जगह दोपहर 2.57 बजे और रक्सौल-हावड़ा 13022 मिथिला एक्सप्रेस दोपहर 1.25 बजे के बदले शाम 5.13 बजे आयी। इसके अलावा 04652 हमसफर एक्सप्रेस 6.21 घंटे की देरी से चल रही है। दोपहर 2.45 बजे की बजाय इसके रात नौ बजे के बाद आने की संभावना है।

अन्य ट्रेनों की स्थिति

बाघ चार घंटे, गरीब रथ दो घंटे लेट:

13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस भी रात आठ बजे के बदले रात के 12 बजे के बाद आई। यह अपने नियत समय से 4.03 मिनट देरी रही। इसके अलावा 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ 2.02 घंटे और 12212 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर गरीब रथ 1.13 घंटे देर रही। वहीं, 14604 जनसाधारण एक्सप्रेस 1.44 घंटे, 14018 सदभावना एक्सप्रेस 1.17 घंटे, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली समर स्पेशल एक घंटे, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा समर स्पेशल 5.01 घंटे देर रही।

वैशाली एक्सप्रेस की स्थिति

डेढ़ घंटे देरी से आई वैशाली एक्स. :

जबकि, 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 21 मिनट, 15566 वैशाली एक्सप्रेस 1.30 घंटे, 15909 अवध असम 57 मिनट और 11062 पवन एक्सप्रेस जंक्शन पर 27 मिनट लेट आयी। रेलवे के ऑपरेटिंग विभाग का कहना है कि ट्रेनों का परिचालन समस्तीपुर व सोनपुर मंडल में सुचारू हुआ है। दूसरे मंडलों से ट्रेनों के लेट आने से यहां ट्रेन लेट पहुंची।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुजफ्फरपुर में कितनी ट्रेनें विलंबित रहीं?
मुजफ्फरपुर में 15 से अधिक लंबी दूरी की ट्रेनें विलंबित रहीं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।