साढ़े 14 घंटे की देरी से आई नई दिल्ली-दरभंगा

Mar 13, 2026 01:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

गोरखपुर रेलमंडल में ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली की स्थापना के कारण मुजफ्फरपुर आने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। गुरुवार को दो स्पेशल ट्रेनों समेत आठ से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ, जिसमें नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल 14.37 घंटे की देरी से पहुंची।

साढ़े 14 घंटे की देरी से आई नई दिल्ली-दरभंगा

मुजफ्फरपुर। गोरखपुर रेलमंडल में ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली स्थापना को लेकर जारी काम की वजह से उत्तर बिहार आने वाली ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। गुरुवार को मुजफ्फरपुर आने वाली दो स्पेशल समेत आठ से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ। नई दिल्ली-दरभंगा 02570 स्पेशल मुजफ्फरपुर जंक्शन पर 14.37 घंटे की देरी से आयी। वहीं, दरभंगा-नई दिल्ली 02569 स्पेशल 12.23 घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। इसके अलावा 04652 अमृतसर जयनगर स्पेशल जंक्शन पर 6.53 घंटे, 14604 जनसाधारण अमृतसर नरपतगंज एक्सप्रेस 7.36 घंटे, 12203 सहरसा अमृतसर गरीबरथ 3.37 घंटे, 13020 बाघ एक्सप्रेस 2.33 घंटे, 15566 वैशाली एक्सप्रेस 2.33 घंटे और 12524 आनंद विहार न्यू जलपाई्रगुड़ी एक्सप्रेस 3.48 घंटे की देरी से आयी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।