Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTrain Delays Cause Passenger Distress in Muzaffarpur During Festive Season
भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस करीब आठ घंटे की देरी से आयी

भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस करीब आठ घंटे की देरी से आयी

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में त्योहारी सीजन के दौरान विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ है। लेकिन सोमवार को कई ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन 7 घंटे 53...

Sep 15, 2025 08:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू हो चुका है। इसकी संख्या भी लगातार बढ़ाई जा रही है। इस बीच मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें सोमवार को घंटों विलंब से मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पहुंचीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। यात्री लगातार रेलवे के सहयोग काउंटर के अलावा एनटीईएस व निजी एप से ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेते रहे। एप पर ट्रेनों की अलग-अलग जानकारी से परेशानी और बढ़ी रही। सोमवार को मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन अपने नियमित समय सुबह 11:10 बजे के बदले 7 घंटे 53 मिनट की देरी से शाम 07:03 बजे आयी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं 12554 नई दिल्ली-सहरसा वैशाली सुपरफास्ट भी 1 घंटा 17 मिनट की देरी से आई। मुजफ्फरपुर में यह ट्रेन दोपहर 2:48 के बदले शाम 4:05 बजे पहुंची। जबकि, एसएसएस हुबली (श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली जंक्शन)-रक्सौल स्पेशल ट्रेन शाम 06:40 बजे के बदले रात के 11 बजे के बाद पहुंची। यह ट्रेन करीब साढ़े चार घंटे की देरी से आई। रेलवे के ऑपरेटिंग विभाग के पदाधिकारियों का कहना है कि गांधीधाम-भागलपुर एक्सप्रेस रविवार को विलंब से गयी थी। इस वजह से भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस को भागलपुर से ही 7:30 घंटे रिशेड्यूल किया गया था। अन्य गाड़ी दूसरे मंडल से ही विलंब से पहुंची।