साढ़े 41 घंटे में आनंद विहार से मुजफ्फरपुर पहुंची गरीबरथ स्पेशल
मुजफ्फरपुर में 05578 गरीबरथ विशेष ट्रेन 41 घंटे की देरी से पहुंची। यह ट्रेन आनंद विहार से शुक्रवार सुबह 05:15 बजे चलने वाली थी, लेकिन तकनीकी कारणों से शनिवार शाम 06:15 बजे रवाना हुई। अन्य ट्रेनों में...

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आनंद विहार से सहरसा जाने वाली 05578 गरीबरथ विशेष ट्रेन रविवार को साढ़े 41 घंटे की देरी से रात 08.16 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची। इस ट्रेन को आनंद विहार से शुक्रवार सुबह 05.15 बजे खुलना था। लेकिन, तकनीकि कारणों से रेलवे ने इसे शनिवार शाम 06.15 बजे आनंद विहार से सहरसा के लिए रवाना किया। वहीं, रविवार को आनंद विहार से खुलने वाली 05578 गरीबरथ विशेष रात आठ बजे तक नहीं खुली थी। इस ट्रेन के विलंब से परिचालन के कारण रेलवे की सोशल मीडिया पर आलोचना की जा रही है। इसके अलावा 09069 उधना-समस्तीपुर विशेष भी रविवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर डेढ़ घंटा की देरी से देर रात करीब दो बजे पहुंची।
इसे देर रात साढ़े 12 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचना था। दूसरी ओर सहरसा-अमृतसर 12203 गरीबरथ एक्सप्रेस भी मुजफ्फरपुर स्टेशन पर रविवार को 01.57 घंटे की देरी से पहुंची। यह अपने नियत समय शाम 06.50 के बदले रात 08.47 बजे आई। 04607 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल भी अपने नियम समय से 12.50 घंटा की देरी से शाम 7.20 बजे मुजफ्फरपुर पहुंची। ट्रेनों के विलंब से परिचालित होने से गर्मी में सामान्य डिब्बे में सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामाना करना पड़ा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।