बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार फाइनेंसकर्मी को रौंदा, मौत

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार फाइनेंसकर्मी को रौंदा, मौत

संक्षेप:

गायघाट में एनएच 27 पर जारंग पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार अंकित कुमार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अंकित दरभंगा में एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था और अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया।

Nov 12, 2025 07:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

गायघाट,एक संवाददाता। एनएच 27 पर जारंग पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के जैतीपुर निवासी कुमोद सिंह के 32 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार की मौत हो गई। वह दरभंगा शहर में एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। हादसा इतना भीषण था कि युवक ट्रक में फंसकर करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को मैठी टोल के पास पकड़ लिया। हालांकि, चालक भागने में सफल रहा। उसके साथ दरभंगा पुलिस में कार्यरत उनके रिश्तेदार कुंदन कुमार दूसरी बाइक से जा रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कुंदन ने पुलिस को बताया कि अंकित अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने घर जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए जैसे ही अंकित रुका, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद है। गायघाट थानेदार सरुण कुमार मंडल ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।