
गोबरसही में सड़क हादसा, बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
मुजफ्फरपुर में गोबरसही चौक के पास एक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। ऋषभ कुमार और शशिरंजन कुमार, दोनों बीएड के छात्र थे। हादसा रात 12:15 बजे हुआ, जब उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुजफ्फरपुर, हिप्र। गोबरसही चौक के निकट बुधवार की देर रात को सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनकी पहचान सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव के ऋषभ कुमार (25) और साहेबगंज थाना के माधोपुर हजारी गांव के शशिरंजन कुमार (25) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक शशिरंजन पहले ऋषभ के मकान में किरायेदार था। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गई थी। दोनों बीएड के छात्र थे। मौत की सूचना पर दोनों के स्वजनों में कोहराम मच गया। ऋषभ के चाचा निखिल राज ने बताया कि दोनों मधुबनी गांव से बुधवार की शाम लगभग चार बजे निकले थे।
रात में दोनों प्रभात नगर स्थित डेरा पर जा रहे थे। किसी वाहन की चपेट में आने से यह हादासा हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा। पुलिस ने मृतक की बाइक को जब्त कर लिया है। सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि हादसा बुधवार की रात लगभग 12:15 बजे हुई। एक ही बाइक पर दोनों युवक सवार थे। उनकी बाइक गोबरसही से भगवानपुर जाते समय गोबरसही चौक से कुछ ही दूरी पर डिवाइडर से टकरा गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




