
छत्तीसगढ़ से युवक का शव पहुंचा तुर्की
संक्षेप:
कुढ़नी के गौरैया निवासी मुन्ना साहनी (30) की गुरुवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। शव को शुक्रवार को एंबुलेंस के माध्यम से गांव लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर...
Sep 12, 2025 10:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
कुढ़नी। तुर्की थाने के गौरैया निवासी हीरा सहनी के पुत्र मुन्ना साहनी (30) की गुरुवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। बिहार चालक महासंघ मुजफ्फरपुर के सदस्य धर्मेंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार को छत्तीसगढ़ चालक महासंघ से संपर्क कर शव को एंबुलेंस से गांव लाया गया। उसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर महासंघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सहनी, कोषाध्यक्ष रंजीत साह, उपाध्यक्ष शशिभूषण, सचिव सुनील कुमार, कुढ़नी प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कांत पासवान आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




