Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTragic Road Accident Claims Life of 19-Year-Old Mechanic in Muzaffarpur
सड़क हादसे में जख्मी कार मैकेनिक ने दम तोड़ा

सड़क हादसे में जख्मी कार मैकेनिक ने दम तोड़ा

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर के झपहां में 26 अगस्त को हुए सड़क हादसे में जख्मी कार मैकेनिक कन्हैया कुमार (19) की सोमवार को मेडिकल में मौत हो गई। कन्हैया को मेडिकल ओपी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। वह 26...

Sep 01, 2025 10:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर। झपहां में 26 अगस्त को सड़क हादसे में जख्मी कार मैकेनिक अहियापुर थाने के झपहां डीह निवासी संजीत पंडित के पुत्र कन्हैया कुमार (19) की सोमवार को मेडिकल में मौत हो गई। मेडिकल ओपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। संजीत पंडित ने पुलिस को बताया कि पुत्र कार मैकेनिक था। 26 अगस्त की रात झपहां में वाहन की चपेट में आने से जख्मी हो गया था। मेडिकल से पटना रेफर कर दिया गया था। वहां के डॉक्टर ने भी जवाब दे दिया। घर लाने के दौरान रास्ते में काफी तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें