Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTragic Incidents Claim Two Lives in Muzaffarpur Family
रात में चाचा की मौत तो सुबह बेलगाम ट्रक ने भतीजे को रौंदा

रात में चाचा की मौत तो सुबह बेलगाम ट्रक ने भतीजे को रौंदा

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में एक ही परिवार में दो मौतों से कोहराम मच गया। भोला सिंह की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके भतीजे अंकित कुमार को बेलगाम ट्रक ने रौंद दिया। अंकित की शादी दो साल पहले हुई थी और एक पुत्री है। दोनों की मौत से परिवार में शोक छा गया है।

Nov 12, 2025 06:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

-एक ही परिवार में मौत की दो घटनाओं से मचा कोहराम मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता : सदर थाना क्षेत्र स्थित यादवनगर रोड के भवानीनगर मोहल्ले से बुधवार सुबह दर्दनाक खबर आई। इस मोहल्ले के भोला सिंह (50 वर्ष) व उनके भतीजे अंकित कुमार (33वर्ष) की हादसे में मौत हो गई। दो दिन पहले भोला सिंह के उपर लोहे का ग्रिल गिर गया था जिससे वह जख्मी हो गए थे। पटना में इलाज के दौरान मंगलवार रात में उनकी मौत हो गई तो सुबह भतीजे को बेलगाम ट्रक ने रौंद डाला। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दो साल पूर्व अंकित की शादी हुई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसको एक पुत्री है। एक ही परिवार में दो हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है। एसकेएमसीएच में शव को पोस्टमार्टम के लिए लाए जाने के दौरान घर-परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। अंकित के दादा रामबालक सिंह, चाचा अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि अंकित कुमार पिता कुमोद कुमार सिंह मूलरूप से जैतीपुर, लालगंज (वैशाली) का रहने वाला था। वह लहेरियासराय, दरभंगा में एक फिनांस कंपनी में फिल्ड वर्क में था। ड्यूटी के क्रम में ही वह गायघाट के जारंग चौक स्थित एक पेट्रोल पंप के पास आ रहा था। बेलगाम ट्रक (बीआर30जीसी/0262) ने रौंद डाला। अंकित भाई में अकेले था। छोटी बहन है। उसकी शादी का बोझ़ उसी के कंधे पर थी। इनसेट दीघरा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को रौंदा, मौत मुजफ्फरपर : सदर थाना क्षेत्र के दीघरा पट्टी में बुधवार सुबह तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक अधेड़ महिला को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बुलेट बाइक चालक पटना का रहने वाला था। हादसे के बाद वह बाइक छोड़ भाग निकला। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतका की पहचान दीघरा पट्टी के सुरेश शर्मा की पत्नी मंजू देवी (50) के रूप में हुई। मृतका के देवर विमलेश कुमार ने बताया कि सुबह 10.30 बजे यह घटना हुई। एनएच-28 के बगल में ही मंजू का घर है। तब मंजू अपने दरवाजे के सामने खड़ी थीं। सामने से आती तेज रफ्तार बाइक ने रौंद दिया। गंभीर हालत में महिला को ब्रह्मपुरा स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती ले जाया गया। मगर वहां पहुंचते ही डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मंजू को दो बेटे व दो बेटियां हैं। सभी बालिग हैं।