Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTragic Incidents Claim Lives of Uncle and Nephew in Muzaffarpur
रात में चाचा की मौत तो सुबह बेलगाम ट्रक ने भतीजे को रौंदा

रात में चाचा की मौत तो सुबह बेलगाम ट्रक ने भतीजे को रौंदा

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर के यादव नगर रोड पर एक ही परिवार के भोला सिंह (50) और उनके भतीजे अंकित कुमार (33) की दो अलग-अलग हादसों में मौत हो गई। भोला की मौत पटना में इलाज के दौरान हुई, जबकि अंकित को एक बेलगाम ट्रक ने रौंद डाला। परिवार में शोक का माहौल है।

Nov 12, 2025 07:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के यादव नगर रोड के भवानीनगर मोहल्ले से बुधवार सुबह दर्दनाक खबर आई। मोहल्ले के भोला सिंह (50) व उनके भतीजे अंकित कुमार (33) की हादसे में मौत हो गई। दो दिन पहले भोला के ऊपर लोहे का ग्रिल गिर गया था। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। पटना में इलाज के दौरान मंगलवार रात में उनकी मौत हो गई। वहीं, उनके भतीजे अंकित को बुधवार सुबह बेलगाम ट्रक ने रौंद डाला। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक ही परिवार में दो हादसों ने सबको झकझोर कर रख दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसकेएमसीएच में शव को पोस्टमार्टम के लिए लाए जाने के दौरान परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। अंकित के दादा रामबालक सिंह, चाचा अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि वे मूलरूप से जैतीपुर, लालगंज (वैशाली) के रहने वाले हैं। अंकित लहेरियासराय, दरभंगा में एक फाइनेंस कंपनी में फील्ड वर्क में था। बुधवार सुबह घर लौटने के दौरान गायघाट के जारंग चौक स्थित एक पेट्रोल पंप के पास उसे बेलगाम ट्रक ने रौंद डाला। अंकित भाई में अकेले था। दो साल पहले अंकित की शादी हुई थी। उसको एक पुत्री है। वहीं, उसके कंधे पर छोटी बहन की शादी की भी जिम्मेदारी भी थी।