Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTragic Fire in Motipur Claims Lives of Five Family Members
मोतीपुर में झुलस कर पांच लोगों की मौत मामले में यूडी केस दर्ज

मोतीपुर में झुलस कर पांच लोगों की मौत मामले में यूडी केस दर्ज

संक्षेप:

मोतीपुर में एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में ललन कुमार गुप्ता, उनकी मां, पत्नी, और दो बेटियां शामिल हैं। घटना में कई अन्य सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Nov 19, 2025 01:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। नप वार्ड नंबर-13 में नेता रोड स्थित एक मकान में आग से पांच लोगों की मौत के मामले में मंगलवार को मृतक ललन कुमार गुप्ता के छोटे भाई मुकेश कुमार ने मोतीपुर थाने में आवेदन देकर यूडी केस दर्ज कराया। इसमें बताया गया है कि घटने की रात वह अपने ममेरे भाई के साथ ग्राउंड फ्लोर पर सोए रहा था। शनिवार अहले सुबह करीब पांच बजे पहली मंजिल का किराएदार शोर मचाते हुए आया और कहने लगा कि ऊपर आग लगा हुआ है। तब उसने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और अपने ममेरे भाई के साथ ऊपर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें वह झुलस कर जख्मी हो गए। इस बीच फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि ऊपर तीन रूम बना हुआ है। इसमें दरवाजा नहीं लगा है। अंदर देखा कि एक कमरे में उसका बड़ा भाई ललन कुमार गुप्ता, भाभी पूजा कुमारी, भतीजी सृष्टि कुमारी, गोली कुमारी की झुलसने से मौत हो गई थी। चारों एक ही कमरे में थे। दूसरे कमर में सो रही उसकी मां सुशीला देवी की मौत जलने से हो गई। तीसरे रूम से फायर ब्रिगेड की टीम ने उसके मामा, मामी व उसकी बहनों को जो बुरी तरह से झुलस गई थी को निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि यूडी केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद घटना और स्पष्ट होगा। बता दें कि शनिवार को अहले सुबह गेना लाल साह के घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरों में आग लगने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जलकर मौत हो गई थी। वहीं, पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। मरने वाले में ललन कुमार गुप्ता, उसकी मां सुशीला देवी, पत्नी पूजा कुमारी, ललन की मासूम बेटी सृष्टि कुमारी और गोली कुमारी शामिल थे। वहीं, ललन का छोटा भाई मुकेश कुमार, बहन माला देवी, मामा लाला बाबू प्रसाद, पत्नी पुष्पा देवी, उनकी पुत्री साक्षी आग में झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। माला देवी और साक्षी का इलाज पटना के एक अस्पताल में चल रहा। दोनों वहां जिंदगी-मौत के बीच झूल रहे हैं।