Muzaffarpur News: सियारी नदी में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: गायघाट में भरतनगर के सियारी नदी में तीन साल के आर्यन कुमार की डूबने से मौत हो गई। आर्यन खेलते समय नदी में गिर गया था, जिसका शव बाद में परिजनों द्वारा खोजे जाने पर मिला। उसे अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

Muzaffarpur News: सियारी नदी में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत

Muzaffarpur News: गायघाट। भरतनगर स्थित सियारी नदी में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत हो गई। भरतनगर निवासी सुरेंद्र राय का पुत्र आर्यन कुमार सियारी नदी किनारे खेल रहा था। इसी दौरान पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया। परिजनों के खोजबीन करने के दौरान नदी में आर्यन का शव मिला। नदी से निकालकर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। आर्यन इकलौता था। बेनीबाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।