बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान डूबा फाइनेंस कर्मी, लापता

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान विकास कुमार (25) और सन्नी राज (14) की डूबने से मौत हो गई। विकास की तलाश में एसडीआरएफ की टीम देर से पहुंची, जबकि सन्नी का शव काफी खोजबीन के बाद मिला। दोनों घटनाएं स्थानीय लोगों के लिए दुःखद हैं।

बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान डूबा फाइनेंस कर्मी, लापता

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सिकंदरपुर सीढ़ी घाट के पास बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान मिठनपुरा स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत विकास कुमार (25) रविवार की शाम करीब चार बजे डूब गया। उसकी तलाश के लिए जब एसडीआरएफ की टीम को कॉल की गई तो जवाब मिला कि गाड़ी में तेल नहीं है, इसलिए अभी नहीं पहुंच सकते।

घटनास्थल पर पुलिस की प्रतिक्रिया

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी से लेकर सिकंदरपुर थाने की पुलिस ने कई बार एसडीआरएफ को कॉल की। करीब चार घंटे के बाद एसडीआरएफ की टीम को मुशहरी सीओ ने गाड़ी का इंतजाम करके सिकंदरपुर सीढ़ी घाट पर भेजा। लेकिन, रात के आठ बज जाने के कारण अंधेरे में नदी में विकास की तलाश नहीं हो सकी।

विकास की पृष्ठभूमि

विकास कुमार मूल रूप से जैतपुर थाने के बसरा का निवासी है। दामोदरपुर के ओमनगर मोहल्ला में परिवार के साथ रहता है। तीन माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। अत्यधिक गर्मी के कारण वह एक मित्र के साथ बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के लिए आया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नहाने के दौरान अचानक दोनों गहराई में चले गए। विकास डूबने लगा तो उसके मित्र ने पहले उसे निकालने का प्रयास किया। इसमें उसका मित्र भी डूबने लगा। आसपास में मौजूद लोग दोनों को डूबते देख नदी में बचाने के लिए उतरे। विकास के मित्र को किसी तरह लोगों ने बचा लिया। लेकिन, विकास नदी के पानी में नीचे गुम हो गया। विकास के मित्र ने उसके परिजन व पुलिस को कॉल कर घटना की सूचना दी।

परिवार का बयान

विकास के भाई ने बताया कि 4.10 बजे उन लोगों को घटना की जानकारी दी गई। सीढ़ी घाट पर आए तो पुलिस पहुंची। पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी, लेकिन चार घंटे तक टीम नहीं आई। इधर, सिकंदरपुर थाना के प्रभारी थानेदार ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम को गाड़ी मुहैया कराई गई तो टीम पहुंची। हालांकि, रात करीब साढ़े आठ बजे तक अंधेरे के कारण विकास की तलाशी का अभियान नहीं शुरू हो पाया। सोमवार की सुबह में भी उसकी तलाशी की जाएगी।

बूढ़ी गंडक में 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत:

अहियापुर में दादर के पास बूढ़ी गंडक नदी में रविवार को नहाने के दौरान 14 वर्षीय किशोर सन्नी राज की डूबने से मौत हो गई। वह अहियापुर थाने के शहबाजपुर मोहल्ले के नारायण साह का इकलौता पुत्र था। नारायण साह ने बताया कि दोपहर में सन्नी कुछ लड़कों के साथ बूढ़ी गंडक नदी में नहाने चला गया। इसी दौरान सूचना मिली कि वह डूब गया है। काफी खोजबीन के बाद उसका शव मिला। नारायण साह मूल रूप से गायघाट थाने के बाघाखाल के निवासी हैं। दो बेटी और इकलौते पुत्र के साथ वह शहबाजपुर सामुदायिक भवन के पास किराए के मकान में रहते हैं। वह हलुआई का काम करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विकास कुमार की उम्र क्या थी?
विकास कुमार 25 वर्ष का था।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।