बाया नदी में नहाने उतरे अधेड़ की डूबने से मौत
साहेबगंज के नवानगर निजामत वार्ड 18 स्थित भूतनाथ मंदिर के पास शनिवार को बाया नदी में नहाते समय राजकुमार साह (53) की डूबने से मौत हो गई। वह प्रतापपट्टी के वार्ड आठ का निवासी था। पुलिस ने शव को नदी से...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 6 Sep 2025 06:28 PM

साहेबगंज। नगर परिषद के नवानगर निजामत वार्ड 18 स्थित भूतनाथ मंदिर के समीप शनिवार को बाया नदी में नहाने उतरे राजकुमार साह (53) की डूबने से मौत हो गई। वह प्रतापपट्टी के वार्ड आठ का निवासी था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दारोगा अशोक राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को नदी से बाहर निकाला। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। उसे दो बेटे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




