तीन दिन पूर्व बागमती में डूबे दूसरे युवक का शव भी मिला
गायघाट के हरखौली में बागमती नदी में डूबे दो किशोरों का शव तीसरे दिन मिला। रविवार को दोनों किशोर नहाते समय तेज धारा में बह गए थे। सोमवार को एक किशोर का शव बरामद हुआ था, जबकि मंगलवार को दूसरे किशोर का शव भी मिला। प्रशासन और एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया।

गायघाट, एक संवाददाता। क्षेत्र के हरखौली में बागमती नदी में डूबे दूसरे किशोर का शव तीसरे दिन मंगलवार को मिला। रविवार को दो किशोर बागमती में डूबकर लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद दूसरे दिन सोमवार की रात एक किशोर आशिक कुमार का शव बरामद किया गया था। दूसरे ओमप्रकाश की तलाश में दिनभर चलती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। लेकिन मंगलवार को ओमप्रकाश का शव भी बागमती में ही मिल गया। दोनों किशोर बागमती नदी में नहाने गए थे। वहां तेज धारा में दोनों बह गए थे। इसकी सूचना मिलने पर प्रशासन के सहयोग से एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही थी।
बेनीबाद थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने बताया कि दोनों के शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया।
लेखक के बारे में
Diwakar Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


