दोस्तों संग बूढ़ी गंडक में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
बूढ़ी गंडक के आथर घाट पर नहाने के दौरान 21 वर्षीय विशाल कुमार की डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। स्थानीय नाविकों और गोताखोरों ने शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

मुशहरी, हिसं। बूढ़ी गंडक के आथर घाट पर गुरुवार दोपहर नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत हो गई। मृतक वैशाली जिले के लालगंज थाने के रिक्खर निवासी संजय पंडित का 21 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार था। स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। विशाल अपने कुछ दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। वह मनियारी स्थित ननिहाल में रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मनियारी थाने के हरिशंकर मनियारी निवासी विशाल के नाना रामानंदन पंडित ने मुशहरी थाना में आवेदन दिया है।
उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजन शव लेकर गांव चले गए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Pallav Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


