Muzaffarpur News: पारू : युवक बाया नदी में डूबा, लापता
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: सोमवार को रघुनाथपुर गांव के समीप बाया नदी में 18 वर्षीय अखिलेश कुमार डूब गया। स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला। बताया गया कि अखिलेश नदी के किनारे पर गया था, जहां उसका पैर फिसल गया।

Muzaffarpur News: पारू। रघुनाथपुर गांव के समीप सोमवार को बाया नदी में राजेश सहनी का पुत्र अखिलेश कुमार (18) डूब गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया। बताया जाता है कि अखिलेश कुमार बाया नदी किनारे गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।


