बच्ची को रात भर छुपाकर रखा, फिर हत्या कर फेंका

बच्ची को रात भर छुपाकर रखा, फिर हत्या कर फेंका

संक्षेप:

गन्निपुर बेझा में गायब साढ़े चाल साल की बच्ची चांसी कुमारी का शव 17 घंटे बाद मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि अज्ञात दुश्मनों ने बच्ची को उठाकर पहले गायब किया और फिर उसकी हत्या कर शव को...

Sep 03, 2025 07:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के गन्निपुर बेझा में गायब साढ़े चाल साल की बच्ची चांसी कुमारी का शव बांसबाड़ी में जनेर खेत के पास करीब 17 घंटे के बाद मिला। इससे गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बच्ची की पीट-पीट कर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि अज्ञात दुश्मनों ने बच्ची को उठाकर पहले गायब किया। इसके बाद रातभर उसे कैद कर अज्ञात जगह पर रखा। हत्या करने के बाद सुबह उसके शव को बांसबाड़ी में लाकर फेंका दिया। बताया कि समय शव मिला था, उस समय उसका शरीर और चेहरा पूर्व की तरह दिख रहा था। गुजरने के साथ चेहरा बदलने लगा और पेट फुल गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुंह व नाम से खून गिरने लगा और ओंठ नीला पड़ने लगा। शव मिलने के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। बच्ची की मां विभा देवी ने पुलिस को बताया कि केरल में उसका पति मिंटू कुमार बीमार है। उनसे वीडियो कॉल पर बात करते-करते उसे नींद आ गई। इस दौरान बच्ची ने आवाज लगाई, लेकिन उसकी आंख नहीं खुली। इसके थोड़ी देर बाद जब वह जगी और बच्ची नहीं देखा तो उसकी खोजबीन शुरू की। बच्ची के बाबा विद्यानाथ राय ने पुलिस को बताया कि पोती के तलाश में उसने भाड़े पर गाड़ी और बाजा लेकर सकरा के कई गांव के साथ वैशाली जिला के पातेपुर थाना क्षेत्र के कई गांवों में भी माइकिंग कराई। लोगों से अनुरोध किया कि बच्ची देखने पर सूचना दें। दोपहर बाद से लेकर देर रात तक परिवार के लोगों ने घर के आसपास झाड़ियों में भी उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद रात करीब 12 बजे उन्होंने सकरा पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर सकरा पुलिस की टीम गांव पहुंची और जानकारी ली। टीम ने भी अपने स्तर से खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बताया कि मंगलवार सुबह उसका शव बांसबाड़ी में मिला। 10 दिन पहिले बच्चा के झगड़ा में देलक रहल धमकी.... बच्ची की मां शव के पास चीत्कार करते हुए कह रही थी कि दस दिन पहिले बच्चा-बच्चा के झगड़ा में धमकी देलक रहल की बेटी के उठाकर मार देबयू। हम न जनली की बेटी के मार देत। विभा आसपास की महिलाओं से कह रही थी कि सोमवार सुबह चांसी साबुन लगाकर खूब नहायी थी। कह रही थी कि आज सब साबुन खत्म कर दी। नहाने के बाद काफी खुश थी और घर में खेल रही थी। उसे उठाकर गायब कर दिया। गांव में नौ साल पूर्व शिक्षिका दंपती की हुई थी निर्मम हत्या गन्निपुर बेझा गांव निवासी शिक्षिका दंपती की उनके घर में ही निर्मम हत्या कर दी गई थी। वर्ष 2016 में मेहसी गांव के मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षिका मधुबाला देवी व उनके पति सुरेश प्रसाद सिंह को बदमाशों ने घर में घुसकर हथियार से काट दिया था। गांव में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद ग्रामीणों में शिक्षिका दंपती की यादें ताजा हो गई और वे उस हत्याकांड की आपस में चर्चा करने लगे।