चापाकल में लगे अर्थिंग की चपेट में आने से गर्भवती की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

औराई के पाकड़ चौक निवासी मो. आरिफ की पत्नी गुलशन खातून (35) की शुक्रवार को चापाकल में अर्थिंग की चपेट में आने से मौत हो गई। वह गर्भवती थीं। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया, जिससे परिजनों में हंगामा मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

चापाकल में लगे अर्थिंग की चपेट में आने से गर्भवती की मौत

औराई, एसं। औराई पाकड़ चौक निवासी मो. आरिफ की पत्नी गुलशन खातून (35) की शुक्रवार को चापाकल में लगे अर्थिंग की चपेट में आने से मौत हो गई। वह गर्भवती थी। महिला के जिंदा होने की उम्मीद लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर शशांक कुमार ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान परिजन भड़क गए। दर्जनों लोगों ने अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि डॉ ने सही से इलाज नहीं किया। डॉ. शशांक कुमार ने रेफर सर्टिफिकेट बनाकर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मुखिया अबू बकर के पुत्र तनवीर आलम और पूर्व मुखिया के पुत्र मो. वशी ने लोगों को समझाकर शांत कराया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।