Muzaffarpur News: साहू पोखर में डूबे अधेड़ का शव 40 घंटे बाद मिला

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के साहू पोखर में डूबे दिलीप प्रसाद का शव 40 घंटे बाद बरामद किया गया। उनके दोस्तों के अनुसार, वे रात 11 बजे पोखर में कूद गए थे। स्थानीय लोगों ने शव को रस्सी के सहारे निकाला, जबकि उनके परिवार में चीख-पुकार मच गई। दिलीप पिछले कुछ समय से तनाव में थे।

Muzaffarpur News: साहू पोखर में डूबे अधेड़ का शव 40 घंटे बाद मिला

Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साहू पोखर में डूबे दिलीप प्रसाद(40) का शव घटना के करीब 40 घंटे बाद शनिवार दोपहर बरामद कर लिया गया। पोखर में शव उपलाते लोगों ने देख रस्सी के सहारे बाहर निकाला। उधर, शव मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख पुकार मच गई। ​सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। नगर थानेदार जय प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में पत्नी के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है。

घटना का विवरण

परती टोला निवासी दिलीप प्रसाद अपने दो दोस्तों के साथ गुरुवार की रात करीब 11 बजे साहू पोखर पहुंचे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वे अचानक पोखर के किनारे अपनी चप्पलें उतारकर पानी में कूद गए। उन्हें डूबते देख साथ आए दोनों दोस्त वहां से भाग निकले। ​घटनास्थल पर छूटी चप्पल के आधार पर उनकी पहचान दिलीप प्रसाद के रूप में हुई। शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम ने दिनभर पोखर में उनकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार दोपहर शव उपलाते हुए मिला।

परिवार की स्थिति

​परेशानी में थे दिलीप, जल चढ़ाने गई थी पत्नी। मृतक दिलीप प्रसाद के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। घटना के दिन उनकी पत्नी पहलेजा गई थीं। इसी बीच दिलीप ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिलीप पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान और तनाव में चल रहे थे। ​फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

सामान्य प्रश्न

दिलीप प्रसाद का शव कब बरामद किया गया?
दिलीप प्रसाद का शव घटना के करीब 40 घंटे बाद शनिवार दोपहर बरामद किया गया।
Sonu Kumar

लेखक के बारे में

Sonu Kumar
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: साहू पोखर में डूबे अधेड़ का शव 40 घंटे बाद मिला