इलाज के लिए प. बंगाल जाने को जंक्शन पहुंचे कैंसर रोगी की मौत
मुजफ्फरपुर में चोरमा चैता के निवासी लालबाबू (35) की मौत जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर एफओबी चढ़ते समय हुई। परिवार उसे कैंसर के इलाज के लिए पश्चिम बंगाल ले जा रहा था। बेहोश होने पर आरपीएफ और रेलवे पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पूर्वी चंपारण के चोरमा चैता निवासी लालबाबू (35) की मौत मंगलवार की दोपहर को जंक्शन के प्लेटफॉर्म एक पर एफओबी पर चढ़ने के दौरान हो गई। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। परिजन उसके साथ में थे। इसकी सूचना पर रेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। लेकिन, परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया। लालबाबू के पिता रामचंद्र शाह ने पुलिस को बताया कि वह कैंसर रोग से ग्रस्ति था। इलाज कराने के लिए उसे पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। वहां के एक कैंसर अस्पताल से उसका इलाज चल रहा था।
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर जनसाधारण एक्सप्रेस पकड़ने आए थे। पश्चिमी फुटओवर ब्रिज से चार नंबर प्लेटफॉर्म पर लगी ट्रेन में चढ़ने जा रहे थे। इसी दौरान लालबाबू बेहोश हो गया। काफी मशक्कत के बाद भी उसे होश नहीं आया। इसके बाद आरपीएफ और रेल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे रेलवे के वरीय चिकित्सक शालीग्राम चौधरी ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


