बेकाबू बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, चालक फरार

Jan 05, 2026 03:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

साहेबगंज में एक बेकाबू बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। राजू पटेल और चंद्रिका साह क्रिकेट टूर्नामेंट देखकर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बेकाबू बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, चालक फरार

थाना क्षेत्र के नवलपुर के समीप रविवार की शाम छह बजे बेकाबू बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में राजेपुर वार्ड चार निवासी राजू पटेल (32) और चंद्रिका साह (33) की मौत हो गई। दोनों युवक साहेबगंज से क्रिकेट टूर्नामेंट देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बस ने दोनों को कुचल दिया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में लुढ़क गई। दुर्घटना के बाद बस छोड़कर चालक भाग गया। हादसा इतना भयावह था कि चंद्रिका साह के शव के चिथड़े उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना पर थानेदार सुनील कुमार पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस के बताया कि राजू पटेल नवलपुर पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। वहीं, चंद्रिका साह विदेश में रहकर काम करता था। राजू की एक बेटा और एक बेटी है, जबकि चंद्रिका साह की एक बेटा और दो बेटियां हैं।

थानेदार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। बाइक जब्त कर ली गई है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों युवकों की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।