Muzaffarpur News: गंडक में डूबे मासूम का शव मिला, दूसरा लापता
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: पारू। कुबौली गांव में बुधवार को गंडक की तेज धार में नाव पलटने से डूबे

Muzaffarpur News: पारू। कुबौली गांव में बुधवार को गंडक की तेज धार में नाव पलटने से डूबे नौ वर्षीय सन्नी कुमार का शव गुरुवार को बरामद हुआ। वहीं, शाह महम्मदडुमरी निवासी किशोर ठाकुर के 13 वर्षीय पुत्र विकास का कोई अता-पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ और ग्रामीणों के अथक प्रयास से सन्नी का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सन्नी के पिता मुन्ना पासवान सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

