दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, बुजुर्ग गंभीर
औराई में रविवार को दो बाइकों के बीच टक्कर में 18 वर्षीय मो. साकिब रजा की मौत हो गई, जबकि 62 वर्षीय रमेश झा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां साकिब को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया और दोनों बाइकों को जब्त कर लिया गया।

औराई, एसं। रुन्नीसैदपुर मुख्य सड़क पर लोहा गोदाम के पास रविवार को दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। हादसे में औराई थाने की भरथुआ पंचायत के अलीनगर टोला निवासी मो. साकिब रजा (18) की मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक सवार बभनगामा पंचायत के चहुंटा निवासी रमेश झा (62) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने साकिब रजा को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बाइक सवार भैरवस्थान की ओर जा रहे थे, जबकि दूसरा बाइक सवार भैरवस्थान की ओर से आ रहा था।
हादसे में दोनों बाइक बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। घायल रमेश झा के पुत्र त्रिपुरारी झा ने बताया कि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, भरथुआ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि आनंद कुमार सुमन, मो. शबनम ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। थानेदार हेमलता कुमारी ने बताया कि दोनों बाइक जब्त कर ली गई है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



