बेकाबू वाहन ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, शिक्षिका की मौत

Feb 27, 2026 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

कुढ़नी के मादापुर मधौल में एक बेकाबू वाहन ने स्कूल से लौट रहे दंपती को रौंद दिया। शिक्षिका सीता कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति आदित्य प्रकाश को हल्की चोटें आईं। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।

बेकाबू वाहन ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, शिक्षिका की मौत

कुढ़नी, एक संवाददाता। तुर्की थाने के मादापुर मधौल में बेकाबू वाहन ने स्कूल से लौट रहे बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में मनियारी थाने की माधोपुर सुस्ता निवासी शिक्षिका सीता कुमारी (36) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति आदित्य प्रकाश बाल-बाल बच गए। उन्हें हल्की चोट लगी है। ठोकर मारने के बाद वाहन लेकर चालक भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया। इस दौरान सड़क की दोनों ओर कुछ देर के लिए वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बताया जाता है कि शिक्षिका मड़वन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय विशुनपुर में कार्यरत थीं।

2025 में बीपीएससी से टीचर बनी थी। वे पति के साथ स्कूल से माधोपुर सुस्ता स्थित घर लौट रही थीं। इसी बीच मधौल में बेकाबू वाहन ने बाइक को रौंद दिया। इधर, शिक्षिका की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मची है। तुर्की थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि ठोकर मारकर भागने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।