पैदल जा रही दो सहेलियों को बाइक ने मारी ठोकर, छात्रा की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मोतीपुर के हरदी गांव में एक बाइक की ठोकर से नौवीं की छात्रा बबनी कुमारी (18) की मौत हो गई। उसकी सहेली कंचन गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पुलिस ने घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाइक चालक घटना के बाद फरार हो गया।

पैदल जा रही दो सहेलियों को बाइक ने मारी ठोकर, छात्रा की मौत

मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाना क्षेत्र के हरदी गांव स्थित नहर पर रविवार को बाइक की ठोकर से नौवीं की छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मृतका पारू थाना क्षेत्र की हीरापुर निवासी बबनी कुमारी (18) थी। जख्मी छात्रा सुरेंद्र भगत की पुत्री कंचन कुमारी है। घटना के बाद बाइक लेकर युवक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि दोनों छात्रा हरदी बाजार से पैदल जा रही थी, तभी बाइक ने ठोकर मार दी।

थानेदार ओमपुकार प्रिय ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।