Muzaffarpur News: वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्री को रौंदा, छात्रा की मौत

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: कांटी/साहेबगंज में एनएच-27 पर एक दुखद हादसे में वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्री को रौंद दिया। जूली कुमारी (25) की मौके पर मौत हो गई जबकि उसके पिता विजय कुमार (50) गंभीर रूप से घायल हैं। वे मुजफ्फरपुर जा रहे थे जब यह घटना हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Muzaffarpur News: वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्री को रौंदा, छात्रा की मौत

Muzaffarpur News: कांटी/साहेबगंज। एनएच-27 पर विशुनपुर सुमेर नेता चौक के समीप सोमवार की सुबह वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्री को रौंद दिया। हादसे में जूली कुमारी (25) की मौके पर मौत हो गई, जबकि साहेबगंज के रसूलपुर निवासी विजय कुमार (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से विजय को कांटी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। परिजन विजय कुमार को बैरिया स्थित निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि विजय अपनी पुत्री जूली को बीसीए की परीक्षा दिलाने मुजफ्फरपुर जा रहे थे।

इसी दौरान वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। पिता-पुत्री सड़क पर गिर गए। जूली के शरीर पर वाहन का पहिया चढ़ने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जूली रसुलपुर निवासी प्राथमिक शिक्षक संघ नेता महेंद्र राय की पोती थी। वह बीसीए की छात्रा थी। वहीं, विजय कुमार वासुदेवपुर सराय पंचायत के कचहरी सचिव हैं। साहेबगंज बाजार स्थित विजय के आवास पर पहुंचकर जिला पार्षद ई राजेश सहनी, माधो मिश्र, विवेकानंद कुमार, दिनेश कुमार राही, सरोज कुमार यादव, अनिल राय समेत दर्जनों लोगों ने परिजनों को सांत्वना दी। छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।सर्विस लेन में अवैध पार्किंग से हो रहे हादसे : कांटी थर्मल पावर प्लांट के सामने ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। इस कारण सर्विस लेन से दोनों ओर वाहनों का आवागमन हो रहा है। उत्तरी सर्विस लेन में अक्सर छाई लदे डंपर लगे रहते हैं, जिससे अक्सर सर्विस लेन में जाम लग जाता है। ओवरटेक करने के चक्कर में अक्सर हादसे होते रहते हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्री को रौंदा, छात्रा की मौत