वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
दुर्घटना : - रामदयालु में अहले सुबह हुआ सड़क हादसा - मृतक की पहचान

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु में सोमवार की अहले सुबह तीन बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रुन्नीसैदपुर के रोहित पासवान के रूप में हुई है। घायल युवक प्रतीक कुमार बताया जा रहा है।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से यह दुर्घटना हुई है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


