रेल के डिब्बे और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा किसान, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Jan 10, 2026 03:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर में 15566 वैशाली एक्सप्रेस की चपेट में आने से किसान अनिल पांडेय (60) की मौत हो गई। वह अपने भाई को ट्रेन पर चढ़ाने के बाद लौटते समय फिसलकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गए। उन्हें बाद में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

रेल के डिब्बे और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा किसान, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

जंक्शन के प्लेटफॉर्म दो पर शुक्रवार को 15566 वैशाली एक्सप्रेस की चपेट में आने से सरैया के आनंदपुर निवासी किसान अनिल पांडेय (60) की मौत हो गई। वह अपने छोटे भाई सुनील पांडेय को वैशाली एक्सप्रेस पर चढ़ाकर लौट रहे थे। इस दौरान वह अचानक गिरकर प्लेटफॉर्म व रेल के डिब्बे के बीच फंसा गए और 100 मीटर तक घसीटते चले गए। मौक पर मौजूद लोगों ने उसे खींचकर निकाला। उस वक्त उसकी सांस चल रही थी। इसकी सूचना पर करीब पांच मिनट बाद रेल के डॉक्टर वहां पहुंचे और उसकी जांच की। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।

रेल पुलिस की तलाशी लेने पर उसकी पैंट के पॉकेट मिली आभूषण दुकान की रसीद से उसकी पहचान सरैया के आनंदपुर निवासी अनिल पांडेय के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी और पोस्टमार्टम करा शव उनको सौंप दिया। रेल पुलिस ने मामले में यूडी केस दर्ज किया है। परिजनों ने रेल पुलिस के बताया कि अनिल किसान थे। उनका छोटा भाई सुनील दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसे छोड़ने वह सुबह जंक्शन आए थे। ट्रेन खुलने के पूर्व डिब्बे से उतर भी गए थे। ट्रेन के खुलने के बाद वह घर लौटने लगे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ।

आशंका जताई जा रही कि भीड़ में किसी ने उन्हें धक्का दे दिया या फिर फर्श के टूटा स्लैब में ठोकर लगने से वह गिर गए। वहीं, जब सुनील को इसकी जानकारी मिली तब वह सीवन पहुंच चुके थे। वह भी आननफानन में वैशाली एक्सप्रेस को छोड़ दिया और वहां से साबरमती एक्सप्रेस से मुजफ्फरपुर लौटे। इससे पहले परिवार के अन्य लोग रेल थाना मुजफ्फरपुर पहुंच चुके थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTragic Accident Farmer Dies After Being Hit by Vaishali Express Train in Muzaffarpur
;;;