साहेबगंज में बोलेरो ने मासूम को रौंदा, मौत
साहेबगंज के धरमपुर राम गांव में बोलेरो ने चार वर्षीय सत्यम कुमार को रौंद दिया, जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने चालक और बोलेरो को पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे से गांव में आक्रोश है।

साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र की जगदीशपुर पंचायत के धरमपुर राम गांव में बुधवार को बोलेरो ने मासूम बच्चे को रौंद दिया। हादसे में बिपिन बैठा के चार वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बोलेरो सहित चालक को पकड़ लिया। सूचना पर थानेदार सुनील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। देवरिया थाने के बंगरा मुजा निवासी चालक अशोक साह को हिरासत में ले लिया। वार्ड सदस्य राजू कुमार ने बताया कि बोलेरो इतनी तेज गति में थी कि मासूम को रौंदने के बाद बिजली के पोल में ठोकर मार दी। बिपिन बैठा दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है।
सत्यम एक भाई और एक बहन में बड़ा था। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


