ट्रैफिक चालान के 7618 मामले निष्पादित, 51.20 लाख वसूला गया जुर्माना

Arun Kumar Jha हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान के 7618 मामले का निष्पादन किया गया। इसमें 51 लाख 20 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। कुल 14393 मामले निष्पादित किए गए, जिसमें 12 करोड़ 91 लाख 27 हजार 71 रुपये की समझौता राशि तय की गई।

ट्रैफिक चालान के 7618 मामले निष्पादित, 51.20 लाख वसूला गया जुर्माना

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान में राहत के लिए सिकंदपुर स्टेडियम परिसर में बनाए गए चार बेंचों में शनिवार की रात दस बजे तक 7618 मामले का निष्पादन किया गया। इसमें वाहन मालिकों से 51 लाख 20 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया है।जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ट्रैफिक चालान जमा कराए जाने की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है। इसके पूरी होने के बाद ही अंतिम आकड़ा जारी होगा। प्राधिकार की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 14393 मामले निष्पादित किए गए।

इसमें 12 करोड़ 91 लाख 27 हजार 71 रुपये समझौता राशि तय की गई। इसमें 20 वर्ष पुराने 14 और दस वर्ष पुराने 96 मामले का निष्पादन किया गया। मामले के निष्पादन के लिए कुल 46 बेंचों का गठन किया गया था।इससे पहले प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह ने राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया। उन्होंने अन्य न्यायिक अधिकारियों व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तेज कुमार प्रसाद के साथ सभी बेंचों का जायजा लेकर मामले के निष्पादन की जानकारी ली।

Arun Kumar Jha

लेखक के बारे में

Arun Kumar Jha

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।