
आज रात से अखाड़ा घाट रोड में 34 घंटे वाहन परिचालन पर रोक
मुजफ्फरपुर में, स्मार्ट सिटी के सीवरेज सिस्टम और अंडरग्राउंड ड्रेनेज प्रोजेक्ट के तहत, अखाड़ा घाट रोड पर 10 जनवरी रात 9 बजे से 12 जनवरी सुबह 7 बजे तक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। नगर निगम ने वैकल्पिक मार्गों का सुझाव दिया है। किला घाट रोड में ट्रैफिक 15 जनवरी के बाद चालू होगा।
मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता अखाड़ा घाट रोड में शनिवार रात नौ बजे से वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। स्मार्ट सिटी के सीवरेज सिस्टम व अंडरग्राउंड मेन स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनेज प्रोजेक्ट के तहत होने वाले रोड रेस्टोरेशन के कार्य को लेकर नगर निगम ने यह निर्णय लिया है। इस संबंध में नगर आयुक्त (प्रभारी) अमित कुमार ने दिशा-निर्देश जारी किया है। इसके तहत 10 जनवरी की रात 9 बजे से 12 जनवरी की सुबह सात बजे तक ट्रैफिक पर प्रतिबंध रहेगा। स्मार्ट सिटी के पब्लिक एंगेजमेंट ऑफिसर कौशल कुमार सिन्हा के मुताबिक लोगों की असुविधा को देखते हुए सीमित समय के लिए यातायात में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।
निर्माण एजेंसी को कार्यस्थल पर जरूरी सुरक्षा इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की सलाह दी गई है। ये होंगे वैकल्पिक मार्ग : 1. अखाड़ाघाट पुल से टावर चौक आने वाले छोटे वाहन जर्दा फैक्ट्री, सिकंदरपुर चौक, कर्बला और कंपनीबाग होते हुए टावर तक आएंगे। 2. बालू घाट रोड से पंकज मार्केट की ओर केवल छोटे वाहनों के आवागमन की अनुमति दी गई है। बॉक्स: किला घाट रोड में 15 जनवरी के बाद चालू होगा ट्रैफिक मेहंदी हसन चौक से किला घाट रोड में घरों को सीवरेज कनेक्शन से जोड़ने का काम 15 जनवरी तक पूरा करना है। उसके बाद संबंधित रोड में ट्रैफिक चालू किया जाएगा। बीते 12 दिसंबर की रात से मेहंदी हसन चौक से किला चौक (ब्रह्मपुरा) तक सड़क को 15 जनवरी तक पूरी तरह बंद किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




