
आज से मेहदी हसन चौक से किला रोड में 34 दिनों तक ट्रैफिक बंद
मेंहदी हसन चौक से किला चौक (ब्रह्मपुरा) जाने वाली सड़क पर 34 दिनों तक ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था शुक्रवार यानी 12 दिसंबर से अगले साल 15 जनव
मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मेहदी हसन चौक से किला चौक (ब्रह्मपुरा) जाने वाली सड़क पर 34 दिनों तक ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था शुक्रवार यानी 12 दिसंबर से अगले साल 15 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान संबंधित सड़क पर वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। स्मार्ट सिटी के सबसे महंगे 322 करोड़ के सीवरेज सिस्टम व अंडरग्राउंड मेन स्ट्रॉर्म वॉटर ड्रेनेज प्रोजेक्ट के काम को लेकर निर्माण एजेंसी के अनुरोध पर नगर निगम ने यह निर्णय लिया है। गुरुवार को नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने इस संबंध में विशेष दिशा-निर्देश जारी कर दिया। इसके तहत ट्रैफिक पुलिस, बिजली, बीएसएनएल, गैस पाइपलाइन व अन्य संबंधित महकमों के साथ समन्वय के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वैकल्पिक रास्तों के जरिए यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
दो वैकल्पिक मार्गों से होगा परिचालन 1. संगम चौक से मेन रोड के बदले सीधे मरीन ड्राइव रोड होते हुए कर्बला चौक पहुंच सकते हैं। यह मार्ग अधिक चौड़ा व कम भीड़भाड़ वाला है। इससे आवाजाही सुगम होगी। 2. दूसरी दिशा में जाने वाले वाहनों के लिए संगम चौक से लक्ष्मी चौक की ओर जाने का वैकल्पिक रूट होगा। इससे भीड़ वाले हिस्सों से बचने के साथ यातायात का दबाव कम होगा। बयान : निर्माण कार्य से अस्थायी रूप से असुविधा जरूर होगी, लेकिन इसके परिणाम दीर्घकालीन सुविधा और बेहतर शहरी सेवाएं प्रदान करेंगे। लोगों से अनुरोध है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करते हुए सहयोग करें। - विक्रम विरकर, नगर आयुक्त

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




