
ऑटो में अधिक सवारी पर रोक का चलेगा अभियान
मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो में अधिक सवारी बैठाने पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। ऑटो में चार से अधिक यात्रियों को बैठाने के कारण बढ़ती दुर्घटनाओं पर ध्यान दिया गया है। पुलिस ने...
मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ऑटो में अधिक सवारी बैठाने पर रोक को लेकर ट्रैफिक पुलिस विशेष अभियान चलायएगी। ऑटो में चालक की सीट पर सवारी बैठाने के खिलाफ मुहिम चलाई जाएगी। ऑटो में क्षमता से अधिक लोड के कारण दुर्घटनाओं में मौत की बढ़ती संख्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने पहल की है। ट्रैफिक एडीजी सुधांशु कुमार ने इसको लेकर सूबे के यातायात पुलिस को निर्देश जारी किया है। साथ ही सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर यात्रियों से ऑटो के चालक सीट पर बैठने से मना किया है। ऑटो में अधिकतम चार यात्री ही बैठाये जा सकते हैं। परिवहन विभाग चालक समेत चार सवारी बैठाने की अनुमति देता है।
लेकिन, शहर में ऑटो पर आठ यात्री को बैठाया जा रहा है। थाना के सामने से ओवरलोड ऑटो गुजर जाती है। ट्रैफिक पोस्ट पर पुलिस के सामने ही ऑटो पर आठ-आठ सवारियां बैठाई जा रही है। इसके बावजूद चालकों को पुलिस टोकती भी नहीं। ट्रैफिक एडीजी ने निर्देश में कहा है कि हाल में कई ऑटो दुर्घटनाओं में मौत व घायलों की संख्या मिलाकर क्षमता से दोगुने लोडिंग के तथ्य सामने आए। ऑटो के चालक सीट पर यात्रियों को बैठाने के कारण चालक संकट के समय गाड़ी नियंत्रित नहीं कर पाते हैं। इससे अधिक दुर्घटनाएं होती है। कब किधर ऑटो मुड़ जाएगा पता नहीं चलता : ट्रैफिक एडीजी सुधांशु कुमार ने निर्देश में बताया है कि ऑटो कब किधर मुड़ जाएगा, पीछे या सामने से आने वाले वाहन चालकों को पता ही नहीं चल पाता है। अधिकांश ऑटो में साइड इंडिकेटर लाइट और बैक लाइट खराब रहती है। इसके कारण पीछे से आने वाले वाहन को पता ही नहीं चल पाता है। शहरी क्षेत्र में इसको लेकर भी दुर्घटनाएं हो रही है। इसी तरह बैक लाइट नहीं जलने के कारण ऑटो में ब्रेक लेने का आभास पीछे से आने वाले वाहनों के चालक को नहीं हो पाता है। इसके कारण ऑटो में पीछे से दूसरे वाहनों की टक्कर हो जाती है। इन सभी बिंदुओं पर ट्रैफिक पुलिस जांच अभियान चलाएगी। ऑटो चालकों की लाइसेंस की भी सख्ती से जांच होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




