
बिना कोड वाले ऑटो का कटा चालान, डेढ़ लाख वसूला जुर्माना
मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो और ई रिक्शा के नए मार्ग का अनुपालन कराने के लिए अभियान चलाया। बिना कलर कोड और रूट वाले ऑटो चालकों पर कार्रवाई की गई, जिसमें डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। तीन हजार ऑटो की कलर कोडिंग का काम पूरा हुआ, लेकिन 75% से अधिक ऑटो पर कोडिंग नहीं हुई है।
मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर में ऑटो व ई रिक्शा के नए मार्ग का अनुपालन कराने के लिए लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया। गोबरसही, भगवानपुर और यादव नगर के पास जांच कर बिना कोड वाले आटो का चालान काटा गया। मौके पर ट्रैफिक डीएसपी महेश चौधरी मौजूद रहे। जांच में बिना कलर कोड व रूट के चल रहे ऑटो व ई रिक्शा चालकों पर कार्रवाई हुई। ट्रैफिक थानाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा के मुताबिक नए प्रावधानों के में ऑटो चालकों से करीब डेढ़ लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। मौके पर ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। तीन हजार ऑटो की संघ ने सौंपी सूची इस बीच नए निर्धारित रूट के अनुसार तीन हजार ऑटो व ई रिक्शा की कलर कोडिंग का काम पूरा हो गया। जिला ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा चालक संघ ने बुधवार को इसकी सूची जिला परिवहन कार्यालय को सौंप दी। संघ के महासचिव मो. इलियास इलू ने बताया कि ऑटो चालकों के आवेदन के आधार पर रूट को लेकर कलर कोडिंग का काम पूरा हो गया है। रिजर्व परिचालन को लेकर 600 ऑटो व ई रिक्शा पर कलर कोडिंग की गई है। 75% से अधिक ऑटो पर नहीं हुई कलर कोडिंग नई ट्रैफिक व्यवस्था की लंबे समय तक सफलता पर संदेह है। वजह 75 फीसदी से अधिक ऑटो व ई रिक्शा का कलर कोडिंग नहीं होना है। शहर में करीब 15 हजार ऑटो चलते हैं, जिनमें 12 हजार संघ से जुड़े हैं। सिर्फ तीन हजार का ही कलर कोडिंग हो सका है। इस कारण छह बजे शाम के बाद अचानक विभिन्न रूटों पर ऑटो या ई रिक्शा की संख्या बढ़ जाती है। इनमें बड़ी संख्या बिना कलर कोडिंग वाले ऑटो होते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




