Traffic Police Crackdown on Illegal Auto Parking in Muzaffarpur स्टेशन रोड में शुरू हुई सख्ती, काटा ऑटो चालकों का चालान, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTraffic Police Crackdown on Illegal Auto Parking in Muzaffarpur

स्टेशन रोड में शुरू हुई सख्ती, काटा ऑटो चालकों का चालान

मुजफ्फरपुर में यातायात पुलिस ने स्टेशन रोड पर अवैध पार्किंग करने वाले ऑटो चालकों का चालान काटा। दो घंटे तक चले इस अभियान में कई चालान किए गए, जिससे ऑटो चालकों में अफरातफरी मच गई। ट्रैफिक डीएसपी ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरFri, 29 Aug 2025 06:54 PM
share Share
Follow Us on
स्टेशन रोड में शुरू हुई सख्ती, काटा ऑटो चालकों का चालान

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। यातायात पुलिस की ओर से स्टेशन रोड में अवैध पार्किंग करने वाले ऑटो चालकों का चालान काटा गया। दो घंटे तक सघन अभियान चलाया गया। बीते 25 अगस्त को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में ‘स्टेशन रोड में सड़क पर अवैध पार्किंग से दुकानदारों को दुश्वारी, यात्रियों की छूट रही गाड़ी शीर्षक से खबर छपी थी। खबर छपने के तीन दिन के अंदर यातायात पुलिस ने स्टेशन रोड में कार्रवाई शुरू कर दी। ट्रैफिक डीएसपी महेश चौधरी के नेतृत्व में ट्रैफिक इंस्पेक्टर व ट्रैफिक पुलिस बल ने स्टेशन रोड में दो घंटे तक अवैध ऑटो पार्किंग पर अभियान चलाकर सख्ती की।

इस दौरान काफी संख्या में चालकों का चालान काटा। इससे दो घंटे तक स्टेशन रोड में ऑटो चालकों में अफरातफरी मची रही। सीएनजी ऑटो के साथ-साथ अधिक संख्या में ई-रिक्शा का चालान काटा गया। डीएपी माइकिंग कर ऑटो चालकों को हिदायत दे रहे थे कि अवैध पार्किंग की तो चालान काटा जाएगा। फिर भी नहीं माने तो ऑटो जब्त कर एफआईआर भी की जाएगी। डीएसपी यात्रियों से बोल रहे थे कि स्टेशन के बाहर ऑटो स्टैंड है, आप वहां जाकर ऑटो पकड़ें। इधर, इस कार्रवाई से स्थायी दुकानदारों ने राहत की सांस ली। उन्होंने समस्या सामने लाने के लिए हिन्दुस्तान को धन्यवाद दिया। ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि यह अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।