
स्कूटी हटाने पर हुआ खूनी संघर्ष, ट्रैफिक पुलिस और आर्मी जवान के बीच चले चाकू
संक्षेप: मुजफ्फरपुर में स्कूटी हटाने के विवाद में ट्रैफिक पुलिस और आर्मी जवान के बीच भिड़ंत हुई। गाली गलौज और हाथापाई के बाद चाकूबाजी हुई, जिसमें सब्जी दुकानदार और दोनों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने...
मुजफ्फरपुर में स्कूटी हटाने के विवाद में ट्रैफिक पुलिस और आर्मी जवान आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच गाली गलौज व हाथापाई से शुरू हुए विवाद में मारपीट और चाकूबाजी हुई। इस दौरान बीच बचाव करने गए सब्जी दुकानदार राजकुमार साह के पेट में दो जगहों पर चाकू लगा है। इसके अलावा आर्मी जवान के सिर पर चाकू लगा है, जबकि ट्रैफिक पुलिस को कई जगहों पर गंभीर चोट है। घटना रविवार की देर शाम नगर थाना क्षेत्र के कल्याणी सब्जी मंडी के पास की है।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सब्जी दुकानदार को डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया है। जबकि जख्मी ट्रैफिक पुलिस और आर्मी जवान का सदर में इलाज कराया गया है। बताया गया कि पीड़ित आर्मी जवान दीपक कुमार मूल रूप से झारखंड के बोकारो का रहने वाला है। यहां सदर थाना क्षेत्र के सुस्ता गांव में भी उसका मकान है। वर्तमान में वह श्रीनगर में पोस्टेड है।
आर्मी जवान ने पुलिस को बताया कि घटना से वह कल्याणी चौक के पास एक दुकान में दीपावली की खरीदारी करने गया था। वहां सड़क पर एक स्कूटी लगी थी, जिसके कारण जाम लगा था। इसी बीच वहां पहुंचे ट्रैफिक पुलिस ने उनको स्कूटी हटाने के लिए कहा। आर्मी जवान ने कहा कि स्कूटी उनकी नहीं है। इसपर ट्रैफिक पुलिस बहस करते हुए गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए सब्जी दुकानदार को भी चाकू लगा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




